रायबरेली में सोनिया गांधी का जोरदार स्वागत
सोनिया गांधी अपनी बेटी प्रियंका गांधी के साथ एक विशेष विमान से सुबह करीब 11 बजे रायबरेली के फुर्सतगंज हवाई अड्डा पहुंची। इस दौरान हवाई अड्डे पर बड़ी की संख्या में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
सोनिया गांधी हवाई अड्डे से सीधे फिरोज गांधी महाविद्यालय में आयोजित आभार समारोह में हिस्सा लेने पहुंची, जहां वह सम्मानजनक जीत दिलाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इस पूरे कार्यक्रम से मीडिया को दूर रखा गया।
सोनिया गांधी के आगमन पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। रायबरेली के पुलिस अधीक्षक डी.सी.मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि जिले के सभी थानों के पुलिस बल के अलावा पड़ोसी जिलों लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर से भी पुलिस बल मंगाया गया है।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सुबोध श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा कि प्रियंका के साथ सोनिया गांधी शाम करीब पांच बजे दिल्ली लौट जाएंगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक शाम को सोनिया गांधी का शहर के व्यापारियों से मुलाकात करेंगी।
माना जा रहा है कि इस दौरान व्यापारी बिजली कटौती की समस्याओं को लेकर उनसे चर्चा करेंगे। व्यापारियों के मुताबिक रायबरेली शहर में प्रतिदिन 12-14 घंटे बिजली कटौती हो रही है, जिसका सीधा असर व्यवसाय पर पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications