कॉकपिट में आग लगने से आस्ट्रेलियाई विमान ने रास्ता बदला
सिडनी, 11 जून (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के जेटस्टार एयरवेज के एक यात्री विमान की कॉकपिट में आग लगने के बाद गुरुवार को उसका रुख गुवाम की ओर मोड़ना पड़ा। विमान जापान से आस्ट्रेलिया आ रहा था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार उड़ान भरने के चार घंटे बाद कॉकपिट धूंए और लपटों से घिर गई। जेटस्टार की प्रवक्ता सिमोन वेस्टावे ने बताया, "कॉकपिट में धूंआ भर गया था हमारे एक चालक को आग बुझाने वाले यंत्र तक का इस्तेमाल करना पड़ा।"
उड़ान जेक्यू20 सकुशल उतर गई और सभी यात्री तथा चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। विमान की पड़ताल के लिए आस्ट्रेलिया के परिवहन सुरक्षा ब्यूरो की ओर से एक दल गुवाम भेजा जाएगा।
जेटस्टार के मुख्य कार्यकारी जियोफ बुकानन ने संवाददाताओं को बताया कि विमान दो साल पुराना था और इसकी मई में ही जांच की गई थी
इस एयरबस का ए330-200 मॉडल एयरफ्रांस के उस विमान जैसा था जो पिछले दिनों ब्राजील से पेरिस जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर अटलांटिक महासागर में गिर गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications