बेटी ने पिता पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
जिले के पुलिस अधीक्षक (शहर) मान सिंह चौहान ने गुरूवार को आईएएनएस को बताया कि माधव नगर इलाके में रहने वाली एक किशोरी ने अपने पिता नंद किशोर पर आरोप लगाया है कि वह पिछले तीन वर्षो से उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बना रहा है। पीड़िता ने कहा है कि इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई, जिसके बाद उसके पिता ने उसका गर्भपात करा दिया।
पुलिस के मुताबिक नंद किशोर सोनभद्र जिले के एक केंद्रीय विद्यालय में अध्यापक है, पीड़िता की शिकायत के अनुसार उसका पिता परिवार के अन्य सदस्यों को सोनभद्र में ही छोड़कर पिछले महीने उसे जबरन अलीगढ़ ले आया था।
चौहान ने कहा कि पीड़िता ने बुधवार रात पड़ोसियों के साथ थाने में आकर पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications