झारखंड: मुठभेड़ में नक्सली ढेर

पुलिस द्वारा छापेमारी के समय वहां करीब सात नक्सली मौजूद थे। मुठभेड़ करीब दो घंटे तक चली। इस मुठभेड़ में तृतीय प्रस्तुति कमेटी का एक नक्सली मारा गया जबकि अन्य सभी बचकर निकल भागने में कामयाब रहे।
पुलिस ने मारे गए नक्सली के कब्जे से अन्य वस्तुओं के अलावा एक राइफल और नक्सली साहित्य बरामद किया है। झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो में राज्य में नक्सली हिंसा में करीब 1500 लोग मारे जा चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications