ताजमहल की खूबसूरती को चिताओं से खतरा

चिताओं से उठने वाला धुआं, लपटों और कालिख का सीधा असर इस प्रसिद्ध धरोहर पर पड़ रहा है। ताज के निकट स्थित शमशान भूमि में विद्युत शवदाह प्रणाली साल भर से खराब है।

इस विद्युत शवदाह प्रणाली का परिचालन आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) करता है। एडीए के पास इसकी मरम्मत के लिए धन नहीं है।

इस श्मशान घाट का संचालन करने वाली क्षेत्र बजाजा समिति के अशोक गोयल कहते हैं, "इसमें दो विद्युत शवदाह प्रणालियां हैं जिनमें से एक का परिचालन एडीए करता है और दूसरे की देखभाल हम करते हैं। परंतु पिछले 17 महीनों से एडीए की शवदाह प्रणाली बंद है और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।"

एडीए अधिकारियों का कहना है कि इसकी मरम्मत के लिए उसके पास धन नहीं है। हालांकि आगरा आने वाले पर्यटकों से उसे हर वर्ष 40 से 50 करोड़ रुपये बतौर पथ कर मिलते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जैन कहते हैं, "500 साल पुराना यह श्मशान घाट कई मायनों में अलग है। दुनिया में कोई भी शमशान गृह दो ऐतिहासिक धरोहरों के बीच नहीं है।"

गौरतलब है कि 1993 में सर्वोच्च न्यायालय ने ताजमहल से शमशान घाट को दूर ले जाने का आदेश दिया था लेकिन कुछ संगठनों के विरोध वजह से सरकार ऐसा करने में असफल रही।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+