चिदंबरम जम्मू एवं कश्मीर के 2 दिवसीय दौरे पर
चिदंबरम के साथ गृह मंत्रालय के कई आला अधिकारियों का एक दल भी यहां पहुंचा है। गृह मंत्री यहां राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में होने वाली एकीकृत मुख्यालयों की एक बैठक में भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि एकीकृत मुख्यालय सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों के बीच सर्वोच्च नियंत्रण और समन्वयक की भूमिका निभाने के साथ ही आतंकवादियों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई की निगरानी भी करते हैं।
चिदंबरम राज्य के राज्यपाल एन. एन. वोहरा और मुख्यमंत्री के साथ अलग से मुलाकात करेंगे। वह कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख सैफुद्दीन सोज के साथ पार्टी के मुख्यालय पहुंचेंगे जहां कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगे।
गृहमंत्री के इस दौरे के मद्देनजर श्रीगनर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications