लापता वायुसेना विमान का मलबा मिला

बुधवार सुबह वायुसेना का मालवाहक विमान 14 यात्रियों को लेकर उड़ा, लेकिन कुछ ही देर में लापता हो गया। विमान के लापता होने की खबर आते ही वायुसेना के हेलीकॉप्टर विमान को ढूंढने निकल पड़े। दिन भर की मशक्कत के बाद शाम को अरुणाचल प्रदेश के मेचुका शहर से करब तीस किलोमीटर दूर खुले मैदान में विमान का मलबा पड़ा मिला।
सेना के अधिकारियों के मुताबिक मृतकों के शव बरामद हो गये हैं। इनमें पांच लोग वायुसेना के थे और छह थल सेना के। मृतकों के नामों का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications