अमेरिकी पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म

अमेरिकी नागरिक थॉमस बीटे ने पिछले वर्ष एक बच्ची को जन्म देकर पूरी दुनिया में सुर्खियां बटोरी थीं। 35 वर्षीय बीटे ने मंगलवार सुबह ओरिगन के बेंड में एक बेटे को जन्म दिया इस तरह उन्हें दो बार मां बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक बीटे की पत्नी नैंसी दोनों बच्चों की देखभाल करेंगी। दरअसल बीटे एक महिला थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तित करा लिया।
जब उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी नैंसी मां नहीं बन सकती तो उन्होंने खुद मां बनने का फैसला किया। पिछले साल बीटे मां बने थे तो उनकी दाड़ी वाली तस्वीरें एक सनसनी बन गई थीं। दंपत्ति के करीबी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बीटे का स्वाभाविक प्रसव हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications