इराक़ः आत्मघाती हमले में 28 मरे

इराक़ः आत्मघाती हमले में 28 मरे

स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि कई लोग इस आत्मघाती हमले में घायल हो गए हैं.

अधिकारियों ने बताया कि धमाका इराक़ के दक्षिणी शहर नासिरिया के पास हुआ जहाँ एक कार बम के ज़रिए धमाका किया गया है.

आशंका व्यक्त की जा रही है कि मरनेवालों की तादाद बढ़ भी सकती है क्योंकि धमाका बहुत व्यस्त बाज़ार के बीच किया गया है और कुछ लोग गंभीर रुप से घायल हैं.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक विस्फोट स्थल से अभी भी शवों को निकालने का काम किया जा रहा है.

नासिरिया से लगे बथा कस्बे के बाज़ार को इस हमले में निशाना बनाया गया है. वहाँ के मेयर ने बताया है कि बाज़ार में उस वक़्त बच्चे और महिलाएँ भी मौजूद थे इसलिए मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी हैं.

हिंसा को लेकर चिंता

नासिरिया में इस आत्मघाती हमले से पहले 21 मई को बग़दाद में भी आत्मघाती हमला हुआ था जिसमें 34 लोग मारे गए थे.

अब इस ताज़े हमले के बाद इराक़ में सुरक्षा की ज़िम्मेदारी और हिंसा पर नियंत्रण जैसे सवाल फिर से सिर उठा सकते हैं.

ग़ौरतलब है कि इसी महीने के अंत से इराक़ से अमरीकी सैनिकों की वापसी का क्रम शुरू होने जा रहा है. इराक़ के शहरी क्षेत्र अब वहीं की सेना और पुलिस के हवाले होंगे.

अमरीकी राष्ट्रपति ओबामा ने स्पष्ट कर दिया है कि इराक़ के बजाय अब अमरीका की प्राथमिकता पाकिस्तान और अफ़ग़ानिस्तान में चरमपंथ से निपटना है.

ऐसे में इराक़ की आंतरिक सुरक्षा को लेकर एक बार फिर से बहस शुरू हो सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+