भारतीय वायु सेना का विमान लापता

मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में लापता हुए भारतीय वायु सेना के एक विमान के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. इसमें करीब 12 लोग थे.विमान में छह वायु सेना के कर्मचारी और छह अन्य लोग वापस आ रहे थे. आईएएफ़ के प्रवक्ता ने मंगलवार को शिलॉंग में कहा था कि तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन न ही विमान मिला और न ही कोई मलबा.
लापता
बीबीसी संवाददाता अमिताभ भट्टासाली का कहना है कि कि वायु सेना के सूत्रों के अनुसार एन 32 कार्गो विमान चीन सीमा के पास मेचुका में खाद्य सामग्री पहुँचाने के लिए गया था और असम लौट रहा था. संवाददाता के मुताबिक विमान ने मेचुका से करीब दो बजे उडा़न भरी और उसके तुरंत बाद ही विमान से संपर्क टूट गया.
वायु सेना ने दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया और तलाशी अभियान बुधवार को जारी रहेगा. मंगलवार को ख़राब मौसम के कारण ये अभियान रोक देना पड़ा था. सेना और अर्धसैनिक बल को भी अलर्ट कर दिया गया है.


Click it and Unblock the Notifications