सुपुर्दे खाक हुए हबीब तनवीर

हबीब तनवीप के आखिरी सफर की शुरुआत दोपहर 3.30 बजे उनके निवास अंसल अपार्टमेंट से हुई। यहां से उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर रखा गय था। विशेष गारद दल ने सलामी दी और उनका जनाजा चल पड़ा अंतिम मुकाम की ओर। बाद में उन्हें सैफिया कालेज के पास स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया। यहां पर नमाज-ए-जनाजा अदा होने के बाद उन्हें सुपुर्दे खाक कर दिया गया।
हबीब तनवीर के घर पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्घांजलि देने वालों और उनकी अंतिम झलक पाने के लिए बेताब लोगों का तांता लगा था। दिल्ली और मुंबई से बड़ी संख्या में रंगकर्मी, साहित्यकार और कला जगत से जुड़े लोग उन्हें श्रद्घा सुमन अर्पित करने पहुंचे।
मालूम हो कि हबीब तनवीर की तबीयत बिगड़ने पर 11 मई को नेशनल हास्पिटल में भर्ती किया गया था। उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली थी। प्रदेश सरकार ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से कराने का निर्णय लिया और उसी के अनुसार उन्हें अंतिम विदाई दी गई।


Click it and Unblock the Notifications