एयरफ्रांसः 13 अन्य यात्रियों के शव मिले

ब्राजीलियाई वायु सेना ने बताया कि मंगलवार को दुर्घटना स्थल से 13 और शव बरामद किए गए।चूंकि विमान में कई देश के नागरिक मौजूद थे इसलिए यात्रियों के शवों की शिनाख्त के लिए ग्लोबल पुलिस एजेंसी (इंटरपोल) ब्राजील और फ्रांस के अधिकारियों की मदद करेगी।
गौरतलब है कि यह विमान पिछले एक जून को रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे। विमान में फ्रांस के 72, ब्राजील के 60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications