ई-वाहन बनाएगी बीएमडब्ल्यू

समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी है कि कंपनी का इस काम के लिए किसी अन्य कंपनी के साथ समझौता करने का इरादा नहीं है और वह अपने बलबूते पर इनका निर्माण करेगी।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नॉरबर्ट रीथोफर ने कहा कि मेगासिटी, बीएमडब्ल्यू, मिनी और रॉल्स रॉयस लेबल के अंतर्गत बैटरी चालित वाहनों के निर्माण के लिए किसी अनुषंगी कंपनी का गठन किया जाए अथवा नहीं, इस बारे में वर्ष के अंत तक निर्णय ले लिया जाएगा।
कंपनी की शोध टीम के प्रमुख उलरिच क्रांज ने कहा कि इलेक्ट्रिक इंजन कंपनी की प्रौद्योगिकी का प्रमुख हिस्सा हैं और वह इस क्षेत्र में और अधिक विकास करना चाहती है। बीएमडब्ल्यू इस समय लास एंजेलिस और बर्लिन में 500 इलेक्ट्रिक मिनी वाहनों का परीक्षण कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications