आपात स्थिति में उतरा अमेरिकी विमान
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बोइंग 767-300 मंगलवार शाम को न्यूयार्क से ज्यूरिख जा रहा था तभी अचानक शौचालय से धुंआ उठने लगा। सीटीवी के अनुसार विमान सकुशल हेलीफेक्स उतर गया। एक व्यक्ति को चिकित्सा सहायता देनी पड़ी।
समझा जा रहा है कि आग भड़कने का कारण त्रुटिपूर्ण आग बुझाने वाला उपकरण था। अमेरिकन एयरलाइंस के अनुसार आठ घंटे की देरी के बाद 194 यात्रियों को वैकल्पिक विमान से स्विटजरलैंड भेजा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications