पेरिस के संग्रहालय से पिकासो की स्केचबुक चोरी
समाचार एजेंसी ईएफई ने पुलिस सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि इस स्केचबुक में करीब 30 चित्र थे जिनकी कीमत 70 लाख से एक करोड़ यूरो तक थी। यह चोरी सोमवार या मंगलवार को हुई। दोनों दिन संग्रहालय आम जनता के लिए बंद रहता है। संग्रहालय कर्मियों को इस चोरी के बारे में उस समय पता चला जब में कलाकृतियों की सूची तैयार कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, स्केचबुक सोमवार को तो शीशे के केस में रखी देखी गई थी लेकिन मंगलवार को नदारद थी। फ्रांस के संस्कृति मंत्रालय के अनुसार इस स्कैचबुक में 33 चित्र थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications