दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत के जल्द आसार नहीं
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी आगे भी जारी रहेगी क्योंकि फिलहाल तापमान के बढ़ने और बारिश न होने का अनुमान है।
भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।"
आर्दता का स्तर भी 58 प्रतिशत के आसपास बना रहेगा। अधिकारी का कहना है, "आसामन साफ रहेगा और बुधवार को बारिश की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में गर्मी से तत्काल राहत की कोई उम्मीद नहीं है।"
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications