पाकिस्तान में होटल में हुए विस्फोट में 5 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट के कारण होटल की इमारत आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। यह होटल उच्च सुरक्षा वाले इलाके में एक महत्वपूर्ण सरकारी इमारत और सेना के एक बेस के पास स्थित है।
पेशावर के शीर्ष नगर प्रशासक साहेबजादा अनीस ने कहा, "अभी तक मुझे मिली सूचना के अनुसार पांच लोग मारे गए हैं और 25 अन्य घायल हो गए हैं।"
जियो टीवी ने खबर दी है कि घायलों में एक प्रांतीय मंत्री और एक सांसद शामिल हैं। माना जा रहा है कि विस्फोट के समय होटल में कुछ विदेशी नागरिक भी मौजूद थे।
जियो टीवी के एक संवाददाता ने कहा कि एक घायल ने उसे बताया कि वह फ्रांस का नागरिक है।
एक राहत कर्मी ने कहा कि होटल के अंदर कुछ विदेशी नागरिक घायल थे। राहत कर्मी ने कहा, "वे हम पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं। पुलिस आएगी तभी उन्हें अस्पताल पहुंचाया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications