वायुसेना के लापता विमान की तलाश जारी

गुवाहाटी, 10 जून (आईएएनएस)। भारतीय वायुसेना के दोहरे इंजन वाले लापता विमान 'एएन-32' की खोज बुधवार सुबह फिर से आरंभ हो गई। यह विमान मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के एक वायु ठिकाने से उड़ान भरने के कुछ देर बाद लापता हो गया था। विमान में 12 सुरक्षार्मी सवार थे।

वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "लापता विमान का पता लगाने के काम में दो चीता हेलीकॉप्टरों को लगाया गया है। खोजी अभियान में खराब मौसम की वजह से रुकावट आ रही है। विमान की तलाश मंगलवार रात की कई थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था।" कम रोशनी के कारण तलाश का काम रोक दिया गया और उसके बाद बुधवार सुबह जाकर फिर से तलाशी अभियान शुरु किया गया।

वायु सेना ने विमान को 'लापता' घोषित कर रखा है और कहा है कि विमान से आखिरी बार संपर्क हुए 24 घंटे का वक्त बीत चुका है।

रक्षा मंत्रालय के पूर्वी क्षेत्र के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विंग कमांडर महेश उपासनी ने बताया, "विमान अपनी नियमित उड़ान से लौट रहा था तभी संभवत: खराब मौसम की वजह से लापता हो गया।"

गौरतलब है कि इस विमान ने मंगलवार दोपहर अरुणाचल प्रदेश के मेचुका से उड़ान भरी थी और दिन में दो बजे के आसपास लापता हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+