जडेजा ने खरीदी है 33 करोड़ रुपये की जमीन
अहमदाबाद, 10 जून (आईएएनएस)। देश भर के हजारों लोगों से लाखों की ठगी करने वाले ठग अशोक जडेजा ने देश के विभिन्न हिस्सों में 33 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को जडेजा के सहयोगी शैतान सिंह के हवाले से दी है।
अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि सिंह ने अपनी यह सूचना बुधवार को अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को उपलब्ध कराई है।
अधिकारी ने कहा कि शैतान सिंह ने पूछताछ के दौरान यह भी बताया है कि जडेजा ने ज्यादातर निवेश जमीन में अपने रिश्तेदारों के नाम से किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications