झारखंड में बारूदी सुरंग विस्फोट, 3 सुरक्षाकर्मी घायल
रांची, 10 जून (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बुधवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि नक्सलवादियों ने सुबह 8.30 बजे के करीब तिथिर गांव के समीप विस्फोट किया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी लंबी दूरी की गश्त पर थे तभी नक्सलवादियों ने उनकी जीप को उड़ा दिया,जिसमें वे यात्रा कर रहे थे। बारूदी सुरंग विस्फोट के बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी आरंभ हो गई। इसमें तीन सुरक्षाकर्मी घायल हुए।
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ में सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल भेजे गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के 24 में से 18 जिलों में नक्सलवादी सक्रिय हैं। पिछले आठ वर्षो से जारी हिंसा में राज्य में करीब 1500 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications