यूपी में 2 नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

जिले के कोतवाली थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि अंबिका और नंद कुमारी (दोनों 40 वर्ष) नाम की दो नेपाली महिलाओं को बरेली बस अड्डे पर मंगलवार देर शाम 25 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया।
हरिद्वार ले जा रहीं थीं अफीम
सिंह ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि वे बरामद अफीम नेपाल से हरिद्वार ले जा रहीं थीं। उन्होंने बताया कि पिछले पांच साल से वे मादक पदार्थो की तस्करी के धंधे में लिप्त हैं। अंबिका नेपाल के बरौली और नंद कुमारी सकुंभ की रहने वाली हैं।
सिंह ने कहा कि तस्करी के माल को हरिद्वार में किसे पहुंचाया जाना था, इस बारे में पूछताछ जारी है। इसके साथ ही उनके नेपाल के संपर्को केबारे में भी जानकारी हासिल करने का प्रयास हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications