अब कनाडा में भारतीयों पर नस्लीय हमले

गुरमुख सिंह

वैंकूवर, 10 जून (आईएएनएस)। कनाडा के चार श्वेतों पर मंगलवार को वैंकूवर शहर के उपनगर लेंगली में भारतीयों के एक समूह पर नस्लीय हमला करने का आरोप लगाया गया है।

पुलिस के अनुसार भारतीय मूल के छह लोग सप्ताहांत के दौरान टेनिस खेल रहे थे, तभी इन चार संदिग्ध किशोरों ने उन पर हमला किया और नस्लीय टिप्पणियां की। हमलावरों में तीन लड़के और एक लड़की शामिल थी।

पुलिस ने उन सभी को गिरफ्तार कर लिया, इनमें से तीन को बाद में रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि हमलावरों में टेनिस कोर्ट में घुसने का प्रयास किया और मैदान पर लगी बाड़ के टुकड़े से टेनिस खेलने वालों पर हमला किया, जो एक व्यक्ति के सिर पर लगी। वहां से जाने से पहले इन लोगों ने भारतीय मूल के लोगों की व्यक्तिगत वस्तुएं उठा लीं।

बाद में इन सभी गिरफ्तार किया गया और उनके पास से लूटी गई वस्तुएं भी बरामद हुईं। उन पर मंगलवार को हथियारों से हमला करने, डकैती, शरीरिक क्षति पहुंचाने और धमकी देने के आरोप लगाए गए।

हमलावरों में एक 19 वर्षीय किशोर को 12 जून को जमानत पर होने वाली सुनवाई तक पुलिस हिरासत में रखा गया है जबकि 18,16 और 15 वर्ष के तीन अन्य हमलावरों को न्यायालय के आदेश से रिहा कर दिया गया।

छहों पीड़ित व्यक्ति नजदीकी शहर एबोट्सफोर्ड के रहने वाले हैं जहां की 100,000 की जनसंख्या में करीब 25 प्रतिशत आबादी भारतीयों विशेषकर पंजाबियों की है।

प्रांतीय पुलिस की 'हेट क्राइम यूनिट' भी मामले की जांच में शामिल है।

पिछले कुछ वर्षो में वैंकूवर में भारतीय मूल के कनाडाई कई नस्लीय हमलों का शिकार हुए हैं। पांच वर्ष पहले दो वृद्ध सिखों को अलग अलग घटनाओं में सरे शहर के पार्क में श्वेत युवकों ने हमला करके मार डाला था।

इससे पहले भी एक मंदिर में काम करने वाले एक वृद्ध सिख की हत्या कर दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+