अमेरिकी शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार डाऊजोंस औद्योगिक सूचकांक जहां 1.43 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 8,763.06 के स्तर पर बंद हुआ वहीं स्टैंडर्ड एंड पुअर्स सूचकांक में 3.29 अंक यानी 0.4 फीसदी की तेजी आई और यह 942.43 के स्तर पर बंद हुआ।
प्रौद्योगिकी क्षेत्र का प्रमुख सूचकांक नास्डाक कंपोजिट मंगलवार को 17.73 अंक यानी एक फीसदी की मजबूती के साथ 1,860.13 के स्तर पर बंद हुआ।
मुद्रा बाजार में डॉलर फिसला और यह सोमवार के 71.93 यूरो सेंट से घटकर मंगलवार को 71.11 यूरो सेंट पर आ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications