एयर फ्रांस विमान में सवार 41 लोगों के शव बरामद(लीड-1)
रियो डी जनेरियो, 10 जून (आईएएनएस)। बचाव दलों द्वारा एयर फ्रांस के विमान में सवार 17 और लोगों के शवों को ढूंढ निकालने के साथ ही बरामद होने वाले शवों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एयर फ्रांस का विमान गत एक जून को रियो डी जनेरियो से पेरिस जाते समय दुर्घटनाग्रस्त होकर अंटलाटिक महासागर में समा गया था। विमान में 228 लोग सवार थे। खराब मौसम के कारण बचाव कार्य में बाधा आई।
इस बीच ब्राजील की सेना द्वारा शवों की तलाश का काम जारी है। पिछले सप्ताह समुद्र से बरामद किए गए 16 शव फर्नेडो डी नोरोनहा द्वीप पर लाए गए हैं। वहां से इन्हें ब्राजील के मुख्य हिस्से में ले जाया जाएगा जहां ब्राजील और फ्रांस के फोरेंसिक विशेषज्ञ उनका परीक्षण करेंगे।
ब्राजील के नागरिक उड्डयन विभाग के प्रवक्ता ब्रिगेडियर रमन कार्दोसा ने बताया कि शवों की तलाश को प्राथमिकता दी जा रही है। हादसे के कई दिन गुजरने के बाद भी उसके कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications