उप्र में प्रेम प्रसंग में दलित युवक की पीटकर हत्या
जिले के पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि घटना कपिलवस्तु थाना-क्षेत्र के अंतर्गत चैनपुरा गांव की है। जहां दलित युवक भीमसेन(22 वर्ष) का गांव के ही राजमल प्रसाद की बेटी (19 वर्ष) से प्रेम संबंध थे। बुधवार को गांव के बाहर दोनों को एक साथ देखकर राजमल के बेटे जयशंकर ने दोनों को बिजली के खंभे में बांधकर अपने साथियों के साथ लाठी डंडों से पीटा, जिसमें भीमसेन की मौत हो गई और युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
कुमार ने बताया कि मृतक भीमसेन के पिता की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी लड़की का भाई जयशंकर फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications