अमेरिकी पुरुष ने दूसरी बार पाया 'मातृत्व' का सुख
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 35 वर्षीय बीटे ने मंगलवार सुबह ओरिगन के बेंड में एक बेटे को जन्म दिया। उनकी पत्नी नैंसी इस बच्चे का देखभाल करेंगी।
बीटे एक महिला थे लेकिन बाद में उन्होंने अपना लिंग परिवर्तित करा लिया। जब नैंसी के मां न बन पाने का पता चला तो उन्होंने खुद मां बनने का फैसला किया। पिछले साल बीटे मां बने थे तो उनकी दाड़ी वाली तस्वीरें एक सनसनी बन गई थीं।
समाचार चैनल एबीसी न्यूज ने दंपत्ति के करीबी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि बीटे का स्वाभाविक प्रसव हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications