कनिष्ठ मंत्रियों के लिए अर्थपूर्ण भूमिका चाहते हैं मनमोहन
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने अपने कैबिनेट के सहयोगियों से कहा है कि वे अपने कनिष्ठ मंत्रियों को उनकी जिम्मेदारियों के निर्वाह के लिए उन्हें अर्थपूर्ण भूमिका सुनिश्चित कराएं।
प्रधानमंत्री ने प्रत्येक कैबिनेट मंत्री को भेजे एक पत्र में कहा है, "मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपने कनिष्ठ सहयोगियों को अपने मंत्रालयों में पर्याप्त जिम्मेदारी देंगे।"
पत्र में आगे कहा गया है, "इससे न केवल उनके भीतर जुड़ाव और मालिकाना अधिकार का बोध पैदा होगा बल्कि यह भविष्य में बड़ी भूमिका निभाने के लिए उन्हें तैयार भी करेगा।"
पत्र में अर्थपूर्ण बहस और स्पष्ट आकलनों की भी बात कही गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications