बजट को संसद की मंजूरी 31 जुलाई तक : मंत्री
बंसल ने यहां संवाददाताओं से कहा, "एक दूसरे लेखानुदान के लिए जाने के बारे में हमारे पास कोई जानकारी नहीं है। हमें हर हाल में 31 जुलाई तक बजट पारित करना है।"
बंसल ने कहा कि सरकार ने विपक्षी नेताओं के साथ बातचीत किया है और बजट स्थायी समिति के पास भेजे बगैर ही पारित कर दिया जाएगा।
बंसल ने कहा कि सरकार ने राष्ट्रपति से निवेदन किया है कि मंगलवार को समाप्त हुए संसद के संक्षिप्त सत्र का अवसान कर दें।
अगला सत्र महीने के अंत में बुलाए जाने की उम्मीद है। उस दौरान आम बजट, अनुदान मांगों, वित्त विधेयक और विनियोजन विधेयकों पर विस्तृत चर्चा होगी।
पिछली लोकसभा के भंग हो जाने के कारण निरस्त हो चुके भूमि अधिग्रहण विधेयक और पुनर्वास विधेयक के फिर से सदन में प्रस्तुत किए जाने की उम्मीद है।
बीमा विधेयक और एलआईसी विधेयकों के बारे में बंसल ने कहा कि आर्थिक सुधार सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications