स्वाइन फ्लू के महामारी घोषित होने की आशंका प्रबल हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डब्ल्यूएचओ के सहायक महानिदेशक केजी फुकुदा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "वास्तव में हम इस बात का फैसला करने के निकट हैं कि स्थिति अब महामारी तक जा पहुंची है।"
मौजूदा समय में डब्ल्यूएचओ ने स्वाइन फ्लू चेतावनी के स्तर का पांचवां चरण घोषित कर रखा है और छठे चरण की घोषणा के बाद ही इसे महमारी कहा जा सकेगा।
गौरतलब है कि स्वाइन फ्लू ने 73 देशों में अब तक 26,563 लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। इस बीमारी से अब तक 140 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications