राकांपा ने हत्या के आरोपी सांसद को पार्टी से निलंबित किया (लीड-1)
राकांपा के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने संवाददाताओं से चर्चा में कहा कि पार्टी की अनुशासन समिति ने पाटिल को निलंबित करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, "वह यदि दोषी पाए गए तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा और यदि उन पर लगे आरोप साबित नहीं हुए तो पार्टी में उन्हें वापस ले लिया जाएगा।"
पटेल ने कहा, "राकांपा राजनीति में उच्च आदर्शो को स्थापित करने में विश्वास रखती है। कानून अपना काम करेगा।"
इससे पहले मंगलवार को पार्टी ने पाटिल का बचाव किया था। पार्टी के प्रवक्ता डी. पी. त्रिपाठी ने कहा था कि जब तक उनके ऊपर लगे आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक उन्हें दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
त्रिपाठी ने मंगलवार को संवाददाताओं से चर्चा में कहा था, "राकांपा मानती है कि कानून अपना काम करता रहेगा लेकिन जब तक पाटिल पर लगे आरोप साबित नहीं हो जाते तब तक वह निर्दोष हैं। सिर्फ आरोप लगने मात्र से उन्हें दोषी नहीं मान लेना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि तीन सप्ताह पहले लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद का सफर तय करने वाले पाटिल अपने चचेरे भाई व कांग्रेस नेता पवन राजे निंबालकर की हत्या के आरोप में 14 जून तक सीबीआई की हिरासत में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications