बारिश ने दी दिल्ली वासियों को राहत (लीड-1)
एक मौसम विज्ञानी ने कहा कि बुधवार को अपराह्न् में 2.0 मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के निदेशक एस.सी.भान ने कहा, "पश्चिमी राजस्थान के आसमान पर बने चक्रवाती घेरे ने दिल्ली में बारिश कराने में योगदान किया। हम गुरुवार को भी हल्की बारिश की उम्मीद कर सकते हैं।"
भान ने कहा, "यह बारिश बहुप्रतीक्षित राहत पहुंचाने में मददगार साबित हुई है, क्योंकि इसके कारण अधिकतम और निम्नतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।"
भान ने आगे कहा, "लेकिन यह सुहाना मौसम ज्यादा समय तक नहीं टिकने वाला, क्योंकि चक्रवाती घेरा समाप्त होने के साथ ही दिन का तापमान फिर से आग बरसाने लगेगा।"
दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि इस मौसम के इस अवधि के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक है। यहीं पर निम्नतम तापमान 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।
वातावरण में आद्र्रता का स्तर बुधवार को 66 प्रतिशत दर्ज किया गया। यह मंगलवार के 57 प्रतिशत से नौ प्रतिशत अधिक है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications