लखनऊ से 5 जुलाई से शुरू होंगी इंडिगो एयरलाइंस की उड़ानें
इंडिगो एयरलाइंस के अध्यक्ष आदित्य घोष ने बुधवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 5 जुलाई से इंडिगो लखनऊ से अपनी उड़ानें शुरू करेगी।
उन्होंने कहा कि लखनऊ से पटना और लखनऊ से नई दिल्ली के बीच राउंड ट्रिप के साथ नियिमत सीधी उड़ानों के साथ-साथ लखनऊ से बेंगलुरू (वाया पटना-कोलकाता), लखनऊ से मुंबई(वाया-नई दिल्ली), लखनऊ से कोलकाता (वाया पटना) के बीच नियिमत उड़ानें शुरू की जाएंगी।
घोष ने कहा कि लखनऊ हमारे लिए प्रमुख बाजार है। यह भारत के वाणज्यि और राजनीति का हृदय है। उन्होंने कहा कि भविष्य में कंपनी की योजना लखनऊ को हैदराबाद और चेन्नई से जोड़ने की होगी। उन्होंने कहा कि इंडिगो व्यापार और शौकिया यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप जहां जैसी मांग होगी, नेटवर्क के विस्तार का क्रम जारी रखेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications