कश्मीर में बस दुर्घटना में 6 मरे
पुलिस के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि दुर्घटना बस का टायर फटने से हुई। बस अनंतनाग से पहलगाम जा रही थी।
दुर्घटना में सभी छह यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। नदी से सभी शव निकाल लिए गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मरनेवाले और घायल यात्री सभी स्थानीय बताए जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications