इस्पात मंत्री विनिवेश के लिए तैयार
नई दिल्ली, 10 जून (आईएएनएस)। इस्पात मंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने मंत्रालय के तहत आने वाली कंपनियों में हिस्सेदारी के विनिवेश के मामले का बुधवार को समर्थन किया। उन्होंने कहा कि वह राज्यों से संबधित इस्पात इकाइयों के लिए कच्चे माल की पर्याप्त आपूर्ति के मुद्दे पर विचार करेंगे।
सिंह ने अपने मंत्रालय के लिए 100 दिनों के एजेंडे को प्रस्तुत करते हुए संवाददाताओं से कहा, "यदि विनिवेश नीति को मंजूरी मिल गई तो कुछ कंपनियां हमारे दिमाग में हैं।"
सिंह ने लीज देने वाली झारखंड सरकार और लीज लेनी वाले भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के बीच चिरिया खदानों के मालिकाना अधिकार को लेकर पैदा हुए विवाद के भी जल्द समाधान का संकेत किया।
सिंह ने कहा, "हमने खदान के मुद्दों पर निर्णय लेने के लिए केंद्र और राज्य स्तर पर आधिकारिक समितियों के गठन का प्रस्ताव किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications