संसद के सत्रावसान की घोषणा
लोकसभा का सत्र एक जून को और राज्यसभा का सत्र चार जून को आरंभ हुआ था। संसद के दोनों सदनों का सत्रावसान 9 जून को हो गया।
बंसल ने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए बताया कि इस दौरान लोकसभा की कुल सात बैठकें और राज्यसभा की चार बैठकें हुई जिनमें ज्यादातर समय नव-निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण, लोकसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के निर्वाचन और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में बीता।
तीन जून को मीरा कुमार को लोकसभाध्यक्ष चुने जाने के संबंध में 11 प्रस्ताव रखे गए थे। सोनिया गांधी द्वारा पेश इस प्रस्ताव का लोकसभा में सदन के नेता प्रणब मुखर्जी ने अनुमोदन किया जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया।
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव गिरिजा व्यास ने पेश किया। धन्यवाद प्रस्ताव पर 16 घंटे से अधिक बहस हुई और इसे संसद के दोनों सदनों ने पारित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications