फ्रांसीसी विमान के 13 और लोगों के शव बरामद
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक ब्राजीलियाई वायु सेना ने बताया कि मंगलवार को दुर्घटना स्थल से 13 और शव बरामद किए गए। अब तक कुल 41 शव बरामद किए जा चुके हैं।
गौरतलब है कि यह विमान विगत एक जून को रियो डी जनेरियो से पेरिस के लिए उड़ान भरने के बाद लापता हो गया था। इसमें 216 यात्री और चालक दल के 12 लोग सवार थे। विमान में फ्रांस के 72, ब्राजील के 60 और जर्मनी के 26 नागरिक व अन्य 29 देशों के नागरिक सवार थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications