पाकिस्तानी होटल में विस्फोट में मरने वालों की संख्या 11 हुई
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट शहर के पर्ल कांटिनेंटल होटल में हुआ जो एक सैन्य ठिकाने के निकट है। विस्फोट से होटल की इमारत के कुछ हिस्से ध्वस्त हो गए।
पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के पुलिस प्रमुख शफकत मलिक बताया, "लगभग 11 लोगों की मौत हुई है लेकिन यह संख्या आखिरी नहीं है। अभी हम और शव बरामद कर रहे हैं।"
मलिक ने बताया कि इस विस्फोट में 34 लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications