मौत से पहले प्रभाकरन को दी गई थी यातना : रिपोर्ट
द यूनिवर्सिटी टीचर्स फार ह्यूमन राइट्स (यूटीएचआर) ने बुधवार को जारी अपनी रिपोर्ट में उच्च पदस्थ सेना के सूत्रों के हवाले से कहा कि प्रभाकरन को 'सरकार में शामिल एक तमिल नेता और जनरल' की उपस्थिति में यातनाएं दी गई थीं।
रिपोर्ट में कहा गया यातनाएं संभवत: सेना की 53वीं डिवीजन के मुख्यालय में दी गई। उल्लेखनीय है कि लिबरेशन टाइगर्स आफ तमिल ईलम (लिट्टे) को खत्म करने के अभियान में सेना की 53वीं डिवीजन ने ही मोर्चा लिया था।
यूटीएचआर ने अपनी रिपोर्ट में कहा, "सेना के कई सूत्रों ने कहा कि प्रभाकरन का छोटा बेटा 12 वर्षीय बालचंद्रन बंदी बनाए जाने के बाद मारा गया। हमारे सूत्रों का कहना है वह अपने पिता की उपस्थिति में मारा गया।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications