विमान के मलबे सहित 13 रक्षा कर्मियों के शव बरामद (लीड-3)

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि सेना और अर्धसैनिकों के एक बचाव दल ने एएन-32 विमान के मलबे को अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के टैटो गांव से बरामद कर लिया है। टैटो गांव मेचुका से 70 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

आईएएफ के प्रवक्ता विंग कमांडर आर.साहू ने आईएएनएस को फोन पर बताया, "बचाव दल ने मंगलवार की शाम दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान पर सवार 13 रक्षा कर्मियों के शवों को बरामद कर लिया है।"

साहू ने कहा, "दुर्घटना के बारे में कोई निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी कि विमान पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हुआ या तकनीकी गड़बड़ी के कारण जमीन पर आ गिरा। इस बारे में विस्तृत जानकारी के लिए विशेषज्ञ विमान के ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण करेंगे।"

दुर्घटना में मारे गए विमान पर सवार 13 रक्षा कर्मियों में सात आईएएफ और छह सेना के जवान हैं।

साहू ने कहा, "विमान पर सवार आईएएफ के जवानों में दो विंग कमांडर और एक स्क्वाड्रन नायक शामिल थे।" शवों को नजदीक के सुगम क्षेत्र में लाया जा रहा है।

साहू ने कहा, "विमान के मलबे को जिस स्थान पर बरामद किया गया है वह अति दुर्गम इलाके में है। बचाव दल को शवों को वहां से निकाल कर नजदीक के किसी सुगम स्थल पर लाने में समय लग सकता है। उसके बाद ही हम वहां से शवों को अपने बेस पर विमान के जरिए ला सकते हैं।"

गौरतलब है कि लगभग एक दशक के दौरान एएन-32 कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह पहली घटना है।

अधिकारियों के अनुसार यह विमान अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले के मेचुका में स्थित सेना की एक अग्रिम चौकी पर सैनिकों के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति कर पूर्वी असम के जोरहट में स्थित अपने बेस के लिए लौट रहा था। उसी दौरान खराब मौसम के कारण विमान लापता हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+