अजमेर उर्स पर जायरीनों के लिए विशेष व्यवस्थाएं
रांका ने नगर निगम, जिला रसद अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी प्रथम, जन स्वा. अभि. विभाग, जयपुर विद्युत वितरण निगम व राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम को जायरीनों की सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित करने के लिए कहा है।
अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज का सालाना उर्स जून से जुलाई तक आयोजित हो रहा है और इस उर्स में सम्मिलित होने के लिए विभिन्न प्रान्तों से बड़ी संख्या में जायरीन अजमेर जाने से पहले एवं अजमेर से आने के बाद जयपुर करबला एवं ईदगाह क्षेत्र में अस्थाई रूप से निवास करते हैं। इन जायरीनों के जयपुर प्रवास के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications