वायुसेना के विमान के मलबे सहित 13 शवों का पता चला (लीड-2)
आईएएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर आईएएनएस को बताया, "13 रक्षा कर्मियों के शवों और विमान के मलबे को बुधवार को अपराह्न् में मेचुका से 70 किलोमीटर पूर्व टैटो में बरामद कर लिया गया।"
अधिकारी ने कहा कि शवों को एक सुगम इलाके में पहाड़ी के करीब पाया गया। शवों को मेचुका लाया गया है और उन्हें गुरुवार को शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान के मुख्यालय भेज दिया जाएगा।
अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता विमान के ब्लैक बॉक्स का विश्लेषण किए जाने के बाद ही चल पाएगा।
गौरतलब है कि लगभग एक दशक के दौरान एएन-32 कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह पहली घटना है।
अधिकारियों के अनुसार यह विमान नियमित निगरानी मिशन से लौट रहा था और खराब मौसम के कारण लापता हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications