तेलंगाना पर विधानसभा की समिति पुनर्गठित होगी
उन्होंने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) सहित सभी दलों से आग्रह किया कि वे इस समिति में शामिल हों।
राज्यपाल के अभिभाषण पर चली बहस पर जवाब देते हुए रेड्डी ने बुधवार को राज्य विधानसभा में कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के मसले पर पिछले साल जो समिति गठित की गई थी, उसका पुनर्गठन किया जाएगा।
ज्ञात हो कि टीआरएस ने इस समिति में शामिल होने से इंकार कर दिया था।
रेड्डी ने कहा कि अलग तेलंगाना राज्य के मसले पर उनकी पार्टी के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। पार्टी इस मसले पर संजीदा है।
उन्होंने कहा, "आंध्र प्रदेश सरकार को तेलंगाना राज्य के गठन में कोई आपत्ति नहीं है। सैद्धांतिक तौर पर हम महसूस करते हैं कि तेलंगाना राज्य के गठन के लिए निर्णायक घड़ी आ गई है। बहरहाल, इसके गठन से पहले कई ऐसे मसले हैं जिनका हल किया जाना बेहद जरूरी है।"
रेड्डी ने राज्य के सभी दलों से आग्रह किया कि वे इस समिति में शामिल होकर अलग तेलंगाना राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications