चिदम्बरम करेंगे कश्मीर की सुरक्षा की समीक्षा (लीड-1)
केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में दूसरी बार गृह मंत्री का पद संभालने के बाद चिदम्बरम का यह पहला जम्मू एवं कश्मीर का दौरा होगा।
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक अपनी इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान चिदम्बरम राज्यपाल एन. एन. वोहरा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से मिलेंगे। इस दौरान वह मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में गठित सुरक्षा प्रबंधन की शीर्ष संस्था 'युनिफायड कमांड' के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।
सेना, अर्धसैनिक बलों, खुफिया विभाग और राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी वह बैठक करेंगे।
उल्लेखनीय है कि विगत 30 मई को कश्मीर के शोपियां शहर में दो महिलाओं के साथ सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा कथित तौर पर किए गए बलात्कार के बाद राज्य में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications