दिन दहाड़े गोली मारकर व्यवसायी की हत्या, लोगों ने मचाया हंगामा

पुलिस के अनुसार बुधवार को करीब 11 बजे दीघा निवासी अफरोज आलम तथा परवेज आलम एक जमीन की घेराबंदी करवा रहे थे कि दो लोग गांधी राय तथा मुकेश राय मोटर साईकिल से आए और दोनों भाइयों को गोली मार दी। इस घटना में परवेज की मौत हो गई जबकि अफरोज गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने गांधी राय की मोटरसाईकिल को जला दिया तथा उसके घर में भी जमकर तोड़-फोड़ की। पुलिस के पहुंचने पर लोगों ने पुलिस पर पथराव भी किया।

पटना के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी)अनवर हुसैन ने बताया कि अफरोज को घायलावस्था में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) में भर्ती करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि दीघा में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस को हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। उन्होंने कहा कि दीघा की स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

सिटी एसपी के मुताबिक इस घटना की मुख्य वजह जमीन का विवाद है। उन्होंने कहा इस मामले की एक प्राथमिकी दीघा थाना में दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इधर, घायल अफरोज से अस्पताल में मिलने राष्ट्रीय जनता दल (राजद)के अध्यक्ष लालू प्रसाद भी पहुंचे। ज्ञात हो कि परवेज खुद राजद का नेता थे तथा उनकी पत्नी अफजल निशा पटना जिला परिषद की सदस्य हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+