पेशावर विस्फोट के लिए इस्तेमाल हुए था 500 किलो विस्फोटक (लीड-2)

उधर संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने इस हमले की निंदा करते हुए इसे मानवीय सिद्धांतों पर हमला करार दिया। मून ने एक बयान में कहा कि इस विस्फोट से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने भी हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि उनका देश पाकिस्तान को आतंकवाद से निपटने में हरसंभव सहायता देने को तैयार है।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक तीन आत्मघाती हमलावर एक ट्रक लेकर पर्ल कांटिनेंटल होटल में घुस गए। इन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर गोलीबारी की और विस्फोटकों से लदे वाहन को होटल की मुख्य इमारत से टकरा दिया।

पुलिस के प्रवक्ता दाऊद जान ने बताया, "बुधवार सुबह तीन और शव बरामद किए गए जिससे मरने वालों की संख्या 16 तक जा पहुंची है। इसमें 60 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कुछ लोगों के अभी भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है। ऐसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।" धमाके में होटल की इमारत का एक हिस्सा ढह गया।

इस्लामाबाद में संयुक्त राष्ट्र की एक प्रवक्ता ने बताया कि शरणार्थी कार्यालय के उच्चायुक्त अलेक्जेंडर वोर्कापिक और यूनीसेफ के परजेवरंदासो की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के चार अन्य विदेशी कर्मचारी घायल भी हुए हैं।

उधर समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रूसी राष्ट्रपति मेदवेदेव ने कहा कि ऐसे आतंकवादी हमले पाकिस्तान को आतंकवादियों को परास्त करने की उसकी प्रतिबद्धता से डिगा नहीं सकते।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को भेजे टेलीग्राम संदेश में मेदवेदेव ने कहा, "निश्चित तौर पर यह हमला आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष जारी रखने के पाकिस्तान सरकार के संकल्प को और मजबूत बनाएगा। इसमें रूस भी आपकी पूरी मदद करेगा।" उन्होंने कहा, "इसमें संदेह नहीं कि इस अमानवीय कार्रवाई को अंजाम देने वाले पकड़े और दंडित किए जाएंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+