इराक में कार बम विस्फोट में 32 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक विस्फोट बुधवार सुबह शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में हुआ। इससे कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के मुताबिक नसरिया से लगे अल-बथा कस्बे के बाजार को इस हमले में निशाना बनाया गया।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक घटना में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। नसरिया इराक का शांत शहर माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications