दलित आरोपी की मौत के मामले में 4 पुलिसकर्मी निलंबित
कटनी जिले के माधवनगर में रहने वाले दलित युवक विजय वंशकार को पुलिस ने मंगलवार की शाम को देशी बम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था और उसकी लाश बुधवार की सुबह लखेरा गांव स्थित एक खदान में पाई गई। परिजनों ने विजय की मौत की वजह पुलिसिया पिटाई बताते हुए लाश को खदान में फेंकने का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया।
अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पुरुषोत्तम शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि विजय को माधव नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके पास से देशी बम भी बरामद किए थे। विजय के साथ पुलिस जब तलाशी में लगी थी तभी वह भाग निकला। उसकी खोज खबर की गई मगर कहीं पता नहीं चला। पुलिस हिरासत से भागने के बाद खदान में गिरने से उसकी मौत हुई है।
मृतक के परिजनों ने पुलिस पिटाई से युवक के मौत होने का आरोप लगाया है। इस कारण चार पुलिसकर्मियों रसिया साकेत, गणेश, प्रकाश सिंह और बादशाह बहादुर के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करने के बाद उनको निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने खदान से विजय की लाश निकालने से लेकर पोस्टमार्टम तक की पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकाडिर्ंग कराई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications