अल्पसंख्यक मंत्रालय सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं : खुर्शीद
खुर्शीद ने आईएएनएस से एक विशेष बातचीत में कहा कि मुसलमानों के विकास के लिए सच्चर समिति के सुझावों को क्रियान्वित करना उनके मंत्रालय की प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा, "अल्पसंख्यक मंत्रालय सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं है। अन्य अल्पसंख्यक समुदाय भी इसके दायरे में आते हैं। इस मंत्रालय को एक दिशा देने की सिर्फ आवश्यकता है। इसमें काम करने की बहुत संभावनाएं हैं।"
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2006 में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने इस मंत्रालय का गठन किया था और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ए. आर. अंतुले को इसका मंत्री बनाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications