संयुक्त राष्ट्र बेनजीर हत्याकांड की जांच आरंभ करने की तैयारी में

समाचार पत्र 'डान' ने बुधवार को कहा कि आयरिश नेशनल पुलिस फोर्स के पूर्व उपायुक्त पीटर फिट्जगेराल्ड पूर्व लेबनानी प्रधानमंत्री रफीक हरीरी की हत्या की जांच के लिए गठित संयुक्त राष्ट्र आयोग के सदस्य थे।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने फरवरी में चिली के संयुक्त राष्ट्र राजदूत हेराल्डो मुनोज की अध्यक्षता में आयोग गठन की घोषणा की थी। इंडोनेशिया के पूर्व अटार्नी जनरल मरजुकी दार उस्मान को इसका दूसरा सदस्य बनाया गया था।

बहरहाल आयोग के तीसरे सदस्य के चयन और इस पर संयुक्त राष्ट्र और पाकिस्तान सरकार दोनों को सहमत होने में तीन महीने का समय लग गया।

डान ने सूत्रों के हवाले से कहा कि आयोग के अगले महीने किसी समय अपना कार्य आरंभ करने की संभावना है। पाकिस्तान का अनुमान है कि जांच पर 20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

जांच से संबंधित तैयारियों का जायजा लेने के लिए संयुक्त राष्ट्र के एक छह सदस्यीय दल ने अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा किया था और आतंरिक मंत्रालय तथा कानूनी एजेंसियों के अधिकारियों से मुलाकात की थी। दल ने 27 दिसम्बर 2007 को हुई भुट्टो की हत्या की संयुक्त राष्ट्र के आयोग की जांच पर आने वाले खर्च के बारे में भी चर्चा की थी।

अपनी एजेंसियों और स्काटलैंड यार्ड की एक जांच का कोई परिणाम नहीं निकलने के बाद पिछले वर्ष जुलाई में पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र से जांच की मांग की थी।

भुट्टो की हत्या के बाद घटनास्थल पर भारी मात्रा में पानी डाला गया था। माना जाता है कि इससे काफी साक्ष्य समाप्त हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+