आजाद का जम्मू में शानदार स्वागत
जम्मू के विभिन्न हिस्सों से लगभग 5000 समर्थन उनके स्वागत के लिए हवाईअड्डे पहुंचे। लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उन्हें बधाइयां दी और उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।
कांग्रेस के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने कहा, "आजाद हमारे नेता हैं और हमें फक्र है कि वह हमारे क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं।"
इस मौके पर आजाद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर की आवाम की तरक्की के लिए वह हमेशा काम करते रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications